[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेरला में खेजड़ी की डाली टूटी, युवक गंभीर घायल:पेड़ छांटते समय हुआ हादसा, निजी अस्पताल में भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बेरला में खेजड़ी की डाली टूटी, युवक गंभीर घायल:पेड़ छांटते समय हुआ हादसा, निजी अस्पताल में भर्ती

बेरला में खेजड़ी की डाली टूटी, युवक गंभीर घायल:पेड़ छांटते समय हुआ हादसा, निजी अस्पताल में भर्ती

बुहाना : बेरला गांव में खेजड़ी के पेड़ की छंटाई करते समय मंगलवार को एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

डाली टूटने से नीचे गिरा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 33 वर्षीय सुखवीर पुत्र रणधीर खेजड़ी की छंटाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक पेड़ की एक डाली टूट गई। डाली टूटने से वह जमीन पर गिर गया, जिससे उसके सिर और पीठ में गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत जीवन ज्योति रक्षा समिति को सूचना दी। समिति के सदस्य तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों की सहमति से घायल सुखवीर को प्राथमिक उपचार के बाद चिड़ावा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सकों के मुताबिक, युवक की हालत फिलहाल स्थिर है। उसे कुछ दिनों तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से पेड़ों की छंटाई और सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89