[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार से 6 बकरियां बरामद, चोर गाड़ी छोड़ भागे:कीचड़ में फंसी थी गाड़ी, पुलिस ने वाहन जब्त किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार से 6 बकरियां बरामद, चोर गाड़ी छोड़ भागे:कीचड़ में फंसी थी गाड़ी, पुलिस ने वाहन जब्त किया

कार से 6 बकरियां बरामद, चोर गाड़ी छोड़ भागे:कीचड़ में फंसी थी गाड़ी, पुलिस ने वाहन जब्त किया

उदयपुरवाटी : चिराना के उदयपुरवाटी रोड पर गिरीराज कॉलोनी के सामने एक कच्चे रास्ते पर कीचड़ में फंसी एक स्विफ्ट कार से छह बकरियां बरामद की गई हैं। बकरी चोर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर गोठड़ा थाना पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी कीचड़ में फंसने के बाद चालक उसे छोड़कर भाग गया था। जब उन्होंने गाड़ी की जांच की, तो एक बकरी गाड़ी के अंदर और पांच बकरियां डिग्गी में मिलीं। सभी बकरियों के मुंह पर टेप चिपका हुआ था।

पुलिस ने कार से 6 बकरियां बरामद की।
पुलिस ने कार से 6 बकरियां बरामद की।

सूचना मिलने पर गोठड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस को गाड़ी की तलाशी के दौरान दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी मिली हैं। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर गोठड़ा थाने ले गई है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में काफी समय से बकरी चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। पहले भी कई बकरियां चोरी हुई हैं, जिनका आज तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोर गिरोह को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने पिछली बकरी चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89