[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नहीं माने निजी स्कूल वालों ने शिक्षा निदेशालय के आदेश, कल से करेंगे कार्रवाई: उमादत्त झाझडिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नहीं माने निजी स्कूल वालों ने शिक्षा निदेशालय के आदेश, कल से करेंगे कार्रवाई: उमादत्त झाझडिया

नहीं माने निजी स्कूल वालों ने शिक्षा निदेशालय के आदेश, कल से करेंगे कार्रवाई: उमादत्त झाझडिया

चिड़ावा : शिक्षा विभाग द्वारा घोषित दीपावली अवकाश के पहले ही दिन, यानी सोमवार को, चिड़ावा ब्लॉक के अधिकांश निजी स्कूलों ने सरकारी आदेशों की खुलेआम अवहेलना की। चेतावनियों के बावजूद स्कूल खुले रहे और नियमित कक्षाएं संचालित की गईं, जिसके बाद विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार से ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने हाल ही में शिविरा पंचांग में संशोधन करते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए मध्यावधि अवकाश की तिथियां बदली थीं। पूर्व में यह अवकाश 16 से 27 अक्टूबर तक निर्धारित था, जिसे बदलकर 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर कर दिया गया था। यह आदेश सभी पर समान रूप से लागू था और इसकी सूचना विभिन्न माध्यमों से दी गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) ने भी स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अवकाश अवधि में कोई भी स्कूल शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं करेगा। सोमवार को अवकाश का पहला दिन होने के बावजूद, ब्लॉक के ज्यादातर निजी विद्यालय खुले रहे। इस मामले पर चिड़ावा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) उमादत्त झाझड़िया ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया, “समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से सभी को संशोधित अवकाश कार्यक्रम के बारे में सूचित किया गया था। बावजूद इसके, मुझे लगातार शिकायतें मिली हैं कि कई निजी स्कूल आज भी संचालित किए गए, जो कि निदेशालय के आदेशों का सीधा उल्लंघन है।” CBEO उमादत्त झाझड़िया ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “सोमवार को मिली सभी शिकायतों पर संज्ञान लिया गया है। मंगलवार (14 अक्टूबर) से आदेशों की अवहेलना करने वाले सभी निजी विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।” विभाग के इस कड़े रुख के बाद जहां स्कूल संचालकों में हड़कंप है, वहीं अभिभावकों में अब भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22