[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फुलेराव नगर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

फुलेराव नगर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी फूलवाला ने किया उद्घाटन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : कस्बे के सैनी नगर ग्राम पंचायत के फुलेराव नगर में आयोजित स्वर्गीय देवीलाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी फूलवाला रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुरेन्द्र सैनी कलवानीया ने की। मंचस्थ अतिथियों में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, रणजीत सिंह गोदारा, राजेन्द्र पापटवान और मदनलाल पंच शामिल रहे। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं पहनाकर स्वागत किया गया।

पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी फूलवाला ने बॉल पर शॉट लगाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में खेलों को शामिल करना चाहिए। आयोजन समिति ने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सोनू सैनी, प्रवीण सैनी, अर्जुनलाल, देवेंद्र प्रकाश, जयप्रकाश पंच, महेश सैनी, राजेश, पुष्पेंद्र, मुकेश, योगेश, दीपक कुमार, मनोज सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22