श्रीराम कथा के तीसरे दिन धर्मदास जी महाराज ने दिया धर्म और राम नाम का संदेश
श्रीराम कथा के तीसरे दिन धर्मदास जी महाराज ने दिया धर्म और राम नाम का संदेश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : मुरारका मैरिज गार्डन में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन व्यासपीठ से धर्मदास जी महाराज ने कहा कि कलयुग में राम नाम ही मानव उद्धार का एकमात्र साधन है। उन्होंने बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, भगवान स्वयं अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं।
महाराज ने कहा कि मानव के अंदर दया, करुणा और सत्य का भाव होना आवश्यक है। गुरु वही है जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए।
कथा में मुख्य यजमान राजू कोलसियावाला ने सपत्नीक पूजा की। भजनों की प्रस्तुति शुभम मिश्रा, सुरेश भट्ट व रतनलाल भट्ट ने दी। कार्यक्रम में मुरली मनोहर चौबदार, कैलाश चोटिया, रविकांत बियानी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। रविवार को कथा में भगवान श्रीराम जन्म प्रसंग होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039332

