खेतड़ी में यमुना जल समझौते को लेकर धरना:1994 का समझौता लागू करने की मांग, कई किसान हुए शामिल
खेतड़ी में यमुना जल समझौते को लेकर धरना:1994 का समझौता लागू करने की मांग, कई किसान हुए शामिल

चिड़ावा : खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक बस स्टैंड पर किसान सभा द्वारा यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 650वें दिन में प्रवेश कर गया। यह धरना 1994 के यमुना जल समझौते को लागू करवाने के लिए किया जा रहा है।धरने की अध्यक्षता कपिल तेतरवाल ने की, जबकि बुटी राम चाहर क्रमिक अनशन पर बैठे।
रविवार के प्रदर्शन में कामरेड राजेंद्र सिंह चाहर, ताराचंद तानाण, बिजेंद्र शास्त्री, राजेंद्र सिंघाना, ताराचंद लूहार, सुनिता साईपवार और सुनिल मेघवाल सहित कई किसान शामिल हुए।
किसान सभा के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि नहर के पानी के लिए 1994 के यमुना जल समझौते को लागू करवाने की मांग को लेकर हर महीने की 16 तारीख को जनप्रतिनिधियों के पैतृक गांवों में धरना प्रदर्शन किया जाता है। इसी कड़ी में,16 अक्टूबर को विधायक विक्रम जाखल के पैतृक गांव जाखल में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद, अगले महीने 16 नवंबर को मंडावा विधायक रीटा चौधरी के गांव में भी धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।