[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में सांडों की लड़ाई, सब्जी विक्रेता पर किया हमला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में सांडों की लड़ाई, सब्जी विक्रेता पर किया हमला

रींगस में सांडों की लड़ाई, सब्जी विक्रेता पर किया हमला

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : सीकर जिले के रींगस में इन दिनों बेसहारा पशुओं का आतंक बना हुआ है, आज कस्बे की रामानंद रोड़ पर श्याम मार्केट में दो सांडों की लड़ाई में सब्जी विक्रेता घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों ने उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो सांड आपस में लड़ते हुए अचानक सब्जी विक्रेता श्रीमाधोपुर निवासी कालूराम सैनी पर हमला कर दिया, एकाएक हुए हमले से सब्जी विक्रेता संभल पाता इससे पहले ही सांडों ने दुकान में घुसकर सब्जी के कैरेट आदि बिखेर दिए। आसपास के दुकानदारों ने पानी फेंक कर सांडों को भगाया और सब्जी विक्रेता को अस्पताल में भर्ती करवाया।

Related Articles