[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंडावा में पांचवां राज्य स्तरीय चेस टूर्नामेंट:23-24 अक्टूबर को होगा आयोजन, 84 हजार की इनाम राशि, 21 अक्टूबर तक करा सकते हैं आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

मंडावा में पांचवां राज्य स्तरीय चेस टूर्नामेंट:23-24 अक्टूबर को होगा आयोजन, 84 हजार की इनाम राशि, 21 अक्टूबर तक करा सकते हैं आवेदन

मंडावा में पांचवां राज्य स्तरीय चेस टूर्नामेंट:23-24 अक्टूबर को होगा आयोजन, 84 हजार की इनाम राशि, 21 अक्टूबर तक करा सकते हैं आवेदन

मंडावा : मंडावा चेस क्लब 23 और 24 अक्टूबर 2025 को श्री महाजन पंचायत मंडावा में पांचवें राज्य स्तरीय चेस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। क्लब के सचिव ज्ञान प्रकाश गोयनका ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 84,000 रुपये की नकद राशि, तीन ट्राफियां और 100 अन्य उपहार दिए जाएंगे। विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ियों को भी उनके ग्रेड के अनुसार सम्मानित किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत के अनुसार, मंडावा के खिलाड़ियों के लिए प्रवेश शुल्क 300 रुपए, शेखावाटी क्षेत्र के लिए 400 रुपए और अन्य क्षेत्रों के लिए 500 रुपए निर्धारित किया गया है। इच्छुक खिलाड़ी 21 अक्टूबर तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। मंडावा चेस क्लब के संरक्षक केसर देव टेलर ने जानकारी दी कि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22