[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना पुलिस ने एक साल से फरार वारंटी पकड़ा:मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना पुलिस ने एक साल से फरार वारंटी पकड़ा:मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता

बुहाना पुलिस ने एक साल से फरार वारंटी पकड़ा:मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता

बुहाना : बुहाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चारावास निवासी संदीप कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस को उसकी एक साल से तलाश थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट बुहाना ने संदीप कुमार के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत स्थायी वारंट जारी किया था। आरोपी तभी से फरारी काट रहा था।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से संदीप कुमार के ठिकाने के बारे में पुख्ता सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थानाधिकारी उमराव सिंह जाट के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कॉन्स्टेबल महेश कुमार, कॉन्स्टेबल योगेश कुमार और अनिल कुमार शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22