[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर ने इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का किया शुभारंभ:73 स्कूलों के 90 से बच्चों ने स्वच्छता, जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण के मॉडल किए प्रदर्शित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलेक्टर ने इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का किया शुभारंभ:73 स्कूलों के 90 से बच्चों ने स्वच्छता, जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण के मॉडल किए प्रदर्शित

कलेक्टर ने इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का किया शुभारंभ:73 स्कूलों के 90 से बच्चों ने स्वच्छता, जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण के मॉडल किए प्रदर्शित

चूरू : चूरू कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को पीएमश्री गर्वमेंट बागला उमावि में इंस्पायर अवॉर्ड मानक सत्र 2024-25 की जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टूडेंट्स द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।

कलेक्टर सुराणा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के लोगों से वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवाचारों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए और सामाजिक समस्याओं, आवश्यकताओं तथा भविष्य की रूपरेखा के लिए तकनीकी व नवाचारों का बेहतरीन उपयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि इंस्पायर अवॉर्ड की मूल धारणा नवाचार है, इसलिए हाईटेक और लो-टेक दोनों प्रकार के मॉडलों पर काम करना चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें विदेशी आयात रोकने के लिए तकनीकी विकसित करनी चाहिए और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना चाहिए। कलेक्टर ने स्टूडेंट्स को स्वप्रेरणा से सीखने और मौलिक विचारों पर काम करने के लिए प्रेरित किया, जिससे जनमानस की दिनचर्या में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकें।

इस प्रदर्शनी में चूरू जिले के 73 स्कूलों से 90 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण, महिला सुरक्षा, कृषि सुधार, स्वच्छता, जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, ब्रेल लिपि प्रिंटिंग और वर्षा संवेदन जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विज्ञान मॉडल्स का प्रदर्शन किया। सीडीईओ गोविंदसिंह राठौड़ ने जिला कलेक्टर का स्वागत किया और प्रदर्शनी की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी शनिवार को भी जारी रहेगी।

डीईओ माध्यमिक संतोष महर्षि ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि और भाग लेने वाले बच्चों, स्कूलों तथा मॉडलों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कमल शर्मा, प्रधानाचार्य रमेश पूनिया, स्टेट ज्यूरी से शिवानी सिंह, जिला ज्यूरी से रमाकांत खींची, गायत्री प्रजापत और शारदा गुडेसर सहित अन्य अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62