[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

51 किलो की माला से वसुंधरा राजे का अभिनंदन ।:किसानों को बारिश से हुए नुकसान की भरपाई का दिया आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

51 किलो की माला से वसुंधरा राजे का अभिनंदन ।:किसानों को बारिश से हुए नुकसान की भरपाई का दिया आश्वासन

51 किलो की माला से वसुंधरा राजे का अभिनंदन ।:किसानों को बारिश से हुए नुकसान की भरपाई का दिया आश्वासन

रतनगढ़ : भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का गुरुवार शाम रतनगढ़ में दो अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया गया। वे बीकानेर से जयपुर जाते समय अल्पप्रवास के लिए शाम करीब सात बजे रतनगढ़ रुकी थीं। एक निजी होटल में पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर राजे का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, जिला प्रमुख वंदना आर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक अन्य निजी होटल पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां के नेतृत्व में राजे का स्वागत किया गया। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष पूनमचंद बैद, पार्षद नंदकिशोर भार्गव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। दोनों स्थानों पर वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे बातचीत की। इस दौरान महर्षि और रिणवां ने राजे को क्षेत्र में हुई भारी बारिश से किसानों को हुए नुकसान के बारे में बताया। इस पर राजे ने आश्वासन दिया कि वे पुनः गिरदावरी के लिए सरकार से बात करेंगी और किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलवाने का प्रयास करेंगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62