तारानगर थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी लापता:पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, गांव के युवक पर भगाने का आरोप
तारानगर थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी लापता:पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, गांव के युवक पर भगाने का आरोप
तारानगर : तारानगर थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। किशोरी के पिता ने गुरुवार 09 अक्टूबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें गांव के ही एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी सतवीर मीणा ने बताया कि शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार 08 अक्टूबर रात वह खाना खाकर घर में सो गया था। उसकी दो बेटियां अक्सर दादा-दादी के पास बाहर सोती थीं। गुरुवार 09 अक्टूबर सुबह जब उसकी पत्नी ने देखा तो 15 वर्षीय नाबालिग वहां मौजूद नहीं थी। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
पिता ने अपनी रिपोर्ट में गांव के युवक पर शक जताया है। उनका आरोप है कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तारानगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033831


