[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फसल में स्प्रे करते समय बिगड़ी तबियत:उपचार के दौरान किसान की मौत, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्यसीकर

फसल में स्प्रे करते समय बिगड़ी तबियत:उपचार के दौरान किसान की मौत, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

फसल में स्प्रे करते समय बिगड़ी तबियत:उपचार के दौरान किसान की मौत, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

रतनगढ़ : रतनगढ़ के 60 वर्षीय किसान भानीराम जाट का बीकानेर में उपचार के दौरान मौत हो गई। खेत में फसल पर स्प्रे करते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि भानीराम जाट 1 अक्टूबर को अपने खेत में फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। इस दौरान उन्हें चक्कर आने लगे और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें रतनगढ़ के जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया। बीकानेर में उपचार के दौरान 6 अक्टूबर को भानीराम जाट की मौत हो गई। रतनगढ़ पुलिस ने मंगलवार 07 अक्टूबर को बीकानेर पहुंचकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। मृतक के पुत्र दिलीप कुमार जाट निवासी लूंछ की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62