[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चलती ट्रेन में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:जीआरपी ने भोपाल से दबोचा, एक दिन के रिमांड पर भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

चलती ट्रेन में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:जीआरपी ने भोपाल से दबोचा, एक दिन के रिमांड पर भेजा

चलती ट्रेन में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:जीआरपी ने भोपाल से दबोचा, एक दिन के रिमांड पर भेजा

रतनगढ़ : रतनगढ़ जीआरपी पुलिस ने चलती ट्रेन में महिला के पर्स से नकदी और सोने के जेवर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सहायक उपनिरीक्षक कुलदीप ने बताया कि घटना 28 जून 2024 को हुई थी। नीमच निवासी शबनम कुरैशी महामना एक्सप्रेस में सवार होकर बीकानेर जा रही थीं। श्रीडूंगरगढ़ के पास जब उन्होंने अपना पर्स संभाला, तो सोने की बालियां, 10 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल गायब मिला।

पीड़िता ने उसी दिन रतनगढ़ जीआरपी थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जीआरपी पुलिस ने तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने भोपाल के अयोध्या नगर निवासी 20 साल के अतुल विश्वकर्मा को सोमवार को गिरफ्तार किया। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62