[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार से 5 लाख का डोडा पोस्त बरामद:NH 52 पर नाकाबंदी में पांच तस्कर गिरफ्तार, सदर पुलिस और डीएसटी की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार से 5 लाख का डोडा पोस्त बरामद:NH 52 पर नाकाबंदी में पांच तस्कर गिरफ्तार, सदर पुलिस और डीएसटी की कार्रवाई

कार से 5 लाख का डोडा पोस्त बरामद:NH 52 पर नाकाबंदी में पांच तस्कर गिरफ्तार, सदर पुलिस और डीएसटी की कार्रवाई

चूरू : चूरू की सदर पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएच 52 ढाढर टोल के पास एक कार से करीब पांच लाख रुपए का अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी कार जब्त कर ली है।

भालेरी थानाधिकारी फरमान खान ने बताया कि सदर पुलिस और डीएसटी ने ढाढर टोल नाके पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान रतननगर की तरफ से आ रही हरियाणा नंबर की एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में 30 किलो 350 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस ने हरियाणा के खेरातीखेड़ा निवासी संजय कुमार वाल्मीकि (30), सुरेश कुमार गुर्जर (40), संपत गुर्जर (31), सुभाष मेघवाल (40) और अवतार सिंह (27) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी तस्कर डोडा पोस्त अजमेर के पास से लेकर आए थे और इसे हरियाणा में तस्करी कर ले जा रहे थे। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस कार्रवाई में सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, कॉन्स्टेबल नवीन सांगवान, सरजीत सिंह, धर्मेंद्र और डीएसटी टीम के सदस्य शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini