[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान सभा ने प्रदर्शन किया, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा:बेमौसम बारिश से खराब फसलों के मुआवजे और सरकारी तुलाई की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

किसान सभा ने प्रदर्शन किया, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा:बेमौसम बारिश से खराब फसलों के मुआवजे और सरकारी तुलाई की मांग की

किसान सभा ने प्रदर्शन किया, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा:बेमौसम बारिश से खराब फसलों के मुआवजे और सरकारी तुलाई की मांग की

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रूस्तम अली खान

सरदारशहर : अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने सरदारशहर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों के मुआवजे और मूंगफली व मूंग की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की गई है। किसानों ने बताया कि 5 अक्टूबर से लगातार दो दिनों तक हुई बेमौसम बरसात के कारण उपखंड क्षेत्र के सभी गांवों में मूंग, मोठ, बाजरा और कपास सहित लगभग सभी फसलें चौपट हो गई हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

किसान नेता कॉमरेड रामकृष्ण छिम्पा और साँवरमल मेघवाल ने मांग की कि खराब हुई फसलों की तत्काल स्पेशल गिरदावरी करवाकर नुकसान का सही आकलन किया जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो किसान सभा के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा।

इसके साथ ही, किसानों ने सरकारी खरीद केंद्र पर मूंगफली और मूंग की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर जल्द से जल्द तुलाई शुरू करने की मांग की। किसान सभा अध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ और मंत्री काशीराम सारण ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का सही भाव नहीं मिल रहा है, इसलिए खरीद केंद्रों पर तुलाई के लिए पोर्टल जल्द चालू किया जाए।

ज्ञापन सौंपते समय अमिलाल मुंड, कुमाराम जाखड़, मोहलनलाल, हजारीराम सारण, नंदराम जाखड़, संदीप भारतीय, लीलाधर मेघवाल, मामराज शर्मा, महावीर बेनीवाल, दुलाराम सारण सहित सैकड़ों की संख्या में किसान सभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini