[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अरेस्ट:पिलोद पुलिस चौकी में की थी मारपीट, एक आरोपी पहले ही हो चुका गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

पुलिस पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अरेस्ट:पिलोद पुलिस चौकी में की थी मारपीट, एक आरोपी पहले ही हो चुका गिरफ्तार

पुलिस पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अरेस्ट:पिलोद पुलिस चौकी में की थी मारपीट, एक आरोपी पहले ही हो चुका गिरफ्तार

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ थाना क्षेत्र की पिलोद चौकी पर पुलिसकर्मियों से मारपीट और सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी है। थानाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने फरार चल रहे आरोपी भवानी सिंह (22) पुत्र बाबूसिंह निवासी पिलोद को दबोचा है। भवानी सिंह इस मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

यह था पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि 17 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर एक बिना नंबर की सफेद अर्टिगा कार तेज रफ्तार से पिलोद चौकी परिसर में घुस गई थी। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जब चालक से लापरवाही के बारे में पूछा तो उसने अभद्र व्यवहार किया।

कॉन्स्टेबल सुरेंद्र ने गाड़ी बंद करवाने का प्रयास किया तो चालक ने उनसे हाथापाई की। इसी दौरान चालक के साथी ने गाड़ी से उतरकर परिसर में खड़ी सरकारी गाड़ी पर लाठी से हमला कर उसका पिछला शीशा तोड़ दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। इस के बाद आरोपी चालक ने कॉन्स्टेबल राजेश के पैर पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की, जिससे उन्हें चोट आई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को पकड़ लिया। चालक की पहचान विकास श्योराण पुत्र शुक्लसिंह हंसास कला निवासी के रूप में हुई।

कार चालक के बाद मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने विकास श्योराण और भवानी सिंह दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। विकास श्योराण को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, और अब मुख्य आरोपी भवानी सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62