[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में माली सैनी समाज संस्था की बैठक:जिला स्तरीय सम्मान समारोह की तैयारियों पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में माली सैनी समाज संस्था की बैठक:जिला स्तरीय सम्मान समारोह की तैयारियों पर हुई चर्चा

उदयपुरवाटी में माली सैनी समाज संस्था की बैठक:जिला स्तरीय सम्मान समारोह की तैयारियों पर हुई चर्चा

उदयपुरवाटी : झुंझुनूं की माली सैनी समाज संस्था ने रविवार को उदयपुरवाटी ब्लॉक मुख्यालय पर एक बैठक की। यह बैठक 12 अक्टूबर को होने वाले जिला स्तरीय सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर थी। संस्था के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भामाशाह, अधिकारी-कर्मचारी तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह की तैयारी के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सर्वोदयी कार्यकर्ता बद्रीप्रसाद तंवर, सांवर मल सैनी, प्रधानाचार्य सुनील कुमार सैनी, फतेहचंद सैनी मूंजरावाला, रमेश सैनी बागोरा, कैलाश चंद्र सैनी जहाज, किशोर सैनी छापोली सहित कई सदस्यों ने अपने विचार साझा किए।

बैठक के दौरान मौजूद संस्था के सदस्य और पदाधिकारी।
बैठक के दौरान मौजूद संस्था के सदस्य और पदाधिकारी।

बैठक का संचालन विधि सलाहकार एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने किया, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष जेपी सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर देवकरण सैनी चिड़ावा, संदीप सैनी बुडाना, डॉ. वेदप्रकाश सैनी, रतनलाल सैनी झुंझुनूं, हरलाल सिंह तंवर, सुभाष चंद्र बागड़ी, एडवोकेट जुगलकिशोर सैनी, पार्षद शीशपाल सैनी, शीशपाल सैनी छापोली, ब्रह्मानंद सैनी, ताराचंद सैनी नांगल, शोभाराम सैनी नांगल, केके सैनी किशोरपुरा, रमेश सैनी, मुकेश सैनी, सुनील तंवर और प्रकाश सैनी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini