पंचायत चुनाव को लेकर सांसद कस्वां और पीसीसी उपाध्यक्ष मंडेलिया ने गांवों में किया जनसंपर्क
कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से किया संवाद, सुनी समस्याएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। सांसद राहुल कस्वां और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
कांग्रेस नेताओं ने ढाढर, राणासर, दांदू, घांधू, श्योदानपुरा, लोहसणा बड़ा, सिरसली, सिरसला, बाढ़की, लादड़िया और लाखाऊ सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया।

सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था लोकतंत्र की मजबूत कड़ी है। गांवों का विकास और ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का समाधान कांग्रेस की प्राथमिकता है। पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि गांवों में शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल और सड़क जैसी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। पूर्व सभापति पायल सैनी ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी और कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार कर रहे हैं।

इस दौरान पीसीसी सचिव रियाजत खान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता कपूरिया, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, आशाराम सैनी, मोहम्मद हुसैन निर्बाण, धर्मेंद्र बुडानिया, संजय भाटी, जमील चौहान, रमजान खान, नारायण बालाण, अबरार खां, रामचंद्र सुंडा, अंजनी शर्मा, सुमित महनसरिया, शिवकुमार शर्मा, विमल शर्मा, बजरंग बजाड़, सोयल डीके, कमल सैनी, नौमान सैयद, शाहरुख खान, मनीष कुमावत, अलानूर लुहार, अब्दुल मनान, इस्माइल भाटी, विनोद सैनी, अली मोहम्मद भाटी, अनीश खान, भुराराम भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2516113


