खेत में किसान को जहरीले सांप ने डसा:ग्वार की फसल काटते समय हादसा, चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती
खेत में किसान को जहरीले सांप ने डसा:ग्वार की फसल काटते समय हादसा, चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में एक किसान को खेत में काम करते समय जहरीले सांप ने डस लिया। किसान को गंभीर हालत में चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित किसान परमेश्वर लाल (30) वार्ड 47 का रहने वाला है। वह अपने खेत में ग्वार की फसल काट रहा था। इसी दौरान फसल के बीच छिपे एक काले सांप ने उनके हाथ की उंगली पर डस लिया। खेत में मौजूद परिजनों ने तुरंत उसे रतनगढ़ के सरकारी जालान अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। डीबी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में परमेश्वर लाल का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार अब किसान की हालत स्थिर बताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1930573

