[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में रावण दहन, 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव संपन्न:केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता ने किया अग्निबाण से दहन, भीड़ उमड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में रावण दहन, 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव संपन्न:केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता ने किया अग्निबाण से दहन, भीड़ उमड़ी

खेतड़ीनगर में रावण दहन, 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव संपन्न:केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता ने किया अग्निबाण से दहन, भीड़ उमड़ी

खेतड़ीनगर : केसीसी के सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में चल रही 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव गुरूवार देर शाम को रावण दहन व राम राज्य भिषेक के साथ सम्पूर्ण हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता एवं रीना गुप्ता ने नेहरू मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव के दौरान बाण चला कर रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई का संदेश दिया।

इससे पूर्व समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना, महामंत्री अभिषेक पारीक, राजेश डाढेल, श्यामसिंह चौहान ने रामलीला मैदान में शाम पांच बजे कलाकारों से परिचय कर जीवंत झाकी का शुभारंभ किया। बुधवार दसवें दिन राजकुमार जलंद्रा, नेमीचंद व नारू के निर्देशन में लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध व अहिरावण द्वारा भगवान श्री राम व लक्ष्मण का हरण कर मां के सामने बली देने का मंचन किया गया।

फोटो: खेतड़ी नगर। धुं धुं कर जलता रावण का पुतला।

गुरूवार शाम को रामलीला मैदान से शंकर-पार्वती, श्रीराम, लक्ष्मण, भरत-शत्रुधन, कौशल्या, केकई, सुमित्रा, हनुमान व रावण दरबार आदि की जीवंत झांकियां प्रारंभ हुई जो रामलीला मैदान से होकर हाथी पार्क, मस्जीद, राजस्थान स्कूल, सुभाष मार्केट, हाट बाजार, राजपूत धर्मशाला, थर्ड सैक्टर, सैंट्रल मार्केट, एसबीबीजे बैंक होते हुए नैहरू मैदान में पहुंचकर श्रीराम व रावण दलों के बीच युद्ध हुआ। इस दौरान मैदान के चारों तरफ जोरदार आतिशबाजी की गई। अंत में मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीड़ी गुप्ता ने अग्नि बाण से 40 फीट रावण का दहन कर बुराई पर सच्चाई की जीत दर्ज की।

फोटो: खेतड़ी नगर। अग्नि बाण से बुराई पर जीत अर्जित करते गुप्ता।

इस अवसर पर एस शिव दर्शी, मनीष गंवई, कुमार, समाज सेवी हरिराम गुर्जर, तहसीलदार सुनील कुमार मिल, आलोक जैदिया, अरविदं, नरेश मीणा, राजेश दौचानिया सहित रावण दहन का दृश्य देखने के लिए आस-पास गांवों के हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। थानाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में मैदान में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात रहा। संचालन विमल शर्मा ने किया।

Related Articles