विश्व की सबसे छोटी योगा ट्रेनर परिणीति विश्नोई का स्वागत:11 साल की उम्र में कई उपलब्धियां हासिल की, इंडियाज गॉट टैलेंट में भाग लिया
विश्व की सबसे छोटी योगा ट्रेनर परिणीति विश्नोई का स्वागत:11 साल की उम्र में कई उपलब्धियां हासिल की, इंडियाज गॉट टैलेंट में भाग लिया

सुजानगढ़ : विश्व की सबसे छोटी योगा ट्रेनर मानी जाने वाली जोधपुर की परिणीति विश्नोई का बुधवार को सुजानगढ़ में चाड़वास के गुलाब भवन में स्वागत किया गया। मात्र 11 साल की उम्र में परिणीति ने कई उपलब्धियां हासिल की है। परिणीति ने बताया- उन्होंने देश के पांच राज्यों के सीएम को योगा टिप्स दिए है। परिणीति को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने घर बुलाकर स्वागत किया। परिणीति की प्रसिद्ध सिंगर मीका सिंह, उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी तारीफ कर चुके है। हाल ही में इंडियाज गॉट टैलेंट में परिणीति ने भाग लिया है। जिसका प्रसारण 4 अक्टूबर को सोनी टीवी पर होगा।
परिणीति भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने की मुहिम में भी लगी है। वो प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव के साथ कई बार योग शिविरों में मंच साझा कर चुकी है। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह परिणीति को अपना योग गुरु मानते हैं। परिणीति ने बताया- उसकी शुरुआत कोरोना काल के लोकडाउन में हुई। जब उसके पिता रामचंद्र विश्नोई ने उन्हें योग सिखाना शुरू किया। खास बात ये है कि परिणीति के दादा चोखाराम, दादी रूपा भी उसके साथ योग करते हैं।
परिवार सहित आई नन्हीं योगा ट्रेनर का समाजसेवी पुटिया राजा, भीकमचंद बैद, पन्नालाल बैंगानी, गोपाल प्रजापत, राजू मंडा, भगवान स्वामी, बीजू प्रजापत, योगेश पांडे, भवानी शेखावत, अजय विजय शेखावत, रामू गोदारा ने स्वागत किया।