[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी रतनगढ़ की और से 176 प्रतिभाओ का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी रतनगढ़ की और से 176 प्रतिभाओ का हुआ सम्मान

ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी रतनगढ़ की और से 176 प्रतिभाओ का हुआ सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

रतनगढ़ : टाउन हॉल में रविवार को सातवां फातिमा शेख एजाजनामा प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार तंवर ने की । अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एम ए खान प्रोफेसर एसबीडी कॉलेज सरदारशहर ने कहा कि सफलता को लगातार बनाये रखना बे हद ज़रूरी है । सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. शेर मोहम्मद ने कहा की सम्मान से प्रतिभाओं में निखार आता है ।

असि.प्रोफेसर डॉ. शमशाद अली ने शानदार मोटिवेशनल स्पीच देते हुए प्रतिभाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अतिरिक्त जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एहसान गौरी ने कहा कि मेहनत के दम पर हर मंजिल को हासिल किया जा सकता है । सेवानिवृत पुलिस अधिकारी अनवर अली खान ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए क़दम क़दम पर उनके साथ हैं।

डॉ. अब्दुल गफ्फार डीएमडब्ल्यूओ जयपुर, डॉक्टर साजिद गौरी,‌ असगर अली जोइया रिटायर्ड जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, चूरू फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष शकील दुर्रानी , एवं हारून कुरेशी आदि भी मंचासीन अतिथि थे । रुखसार बानो ने पाक कुरान शरीफ की तिलावत से प्रोग्राम का आगाज किया । कक्षा 10 और 12 में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं, सरकारी नौकरी में नव चयनित या सेवानिवृत होने वाले कार्मिक, खेल कूद में जिला स्तर या राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी, प्रतियोगी परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यार्थियों सहित 176 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की जरूरत और बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देने का आह्वान किया । कार्यक्रम में समाजसेवी याकूब गोरी गोलसर द्वारा सभी प्रतिभाओं को बैग वितरित किए गए ।

रमजान लीलगर ने धार्मिक साहित्य भेंट किया । प्रतिभाओं का मोमेंट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया एसीएमएचओ डॉक्टर एहसान गोरी ने ₹11000 नगद राशि देकर समिति का सहयोग किया । सुल्तान खान, हाजी नियामत अली और अरशद अली ने भी आर्थिक सहयोग दिया । सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी मोहम्मद अनवर कुरैशी ने अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया । समिति के कोषाध्यक्ष कासम निर्बाण ने आभार प्रकट किया और कहां की सोसाइटी अल्पसंख्यक समाज की प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के हर प्रकार के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है । कार्यक्रम का संचालन डॉ.सैय्यद मोहम्मद असलम और सफी मोहम्मद ने किया ।

इस अवसर पर मेराजुद्दीन , सलीमखान, लियाकत अली, यूसुफ खान, मौसिम खान, फारुख मनियार, हाकम मनियार, युनुस सलीम, मोती खान, पीरू खान, सिराजहमद, जाफर अली, सद्दाम अल्वी, खुर्शीद खान, मोहिद्दीन खान, बाबूखान, अब्दुल जब्बार खोखर, अशफाक अली, अमजद खान, शरीफ अली, पार्षद अकरम खान, फारुख खान, भंवर खान क़ाज़ी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62