[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवा भाव से किया गया कार्य दिलाता है सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवा भाव से किया गया कार्य दिलाता है सम्मान

सहायक निदेशक भंवर लाल जल एवं पर्यवेक्षक श्रीभगवान सैनी का उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग में सहायक निदेशक भंवर लाल जल एवं पर्यवेक्षक श्रीभगवान सैनी का उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अभिनंदन किया गया।इस मौके पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक कुमार अजय ने दोनों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि राजकीय सेवा में सफलता और सार्थकता दो कसौटी हैं। हम बिना किसी दाग के सफलतापूर्वक अपनी नौकरी पूरी करते हैं, यह एक बात है और उस नौकरी में संवेदनशीलता और निष्ठा के साथ अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित करते हैं तो यह सेवा का उत्कृष्ट रूप है।

जल और सैनी ने अपनी सेवा में दोनों कसौटियों पर खरा उतरने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा सरकारी नौकरी में सेवा भाव से कार्य करने वाले लोग हमेशा याद किये जाते हैं। विभाग के नरेश कुमार चांवरिया ने दोनों के मृदुल और विनम्र व्यवहार की सराहना की। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र ने भगवान माली की साहित्यिक पृष्ठभूमि पर चर्चा की और कहा कि राजस्थानी और हिंदी साहित्य में इनका योगदान अच्छा है और सेवानिवृत्ति के बाद इसमें और तेजी से इजाफा होगा, यह उम्मीद है।

कार्यक्रम में एएसआई गिरधारी सैनी, बंशीधर भाटी, मुकेश सैनी, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, चूरू के नरेश कुमार चांवरिया, शशि कुमार श्रीमाली, सुल्तान सिंह राजपुरोहित, किशन लाल कुम्हार, संजय देवी, हितेश कुमार कुमावत, निर्मल शर्मा, हितेश कुमार, बसन्त कुमार, देवकीनन्दन शर्मा, लीलाधर माहिच, मनोज सारण, राहुल, नविन्द्र कुमार, पूजा स्वामी, पपीता, विकास कुमारी, मंजु देवी, मनोज नारनोलिया, सलीम खान, सुशील कुमार, संजय कुमार, भारत बीकानेरी, मनीष मीणा, राजकुमार सहारण आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62