[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीबी अस्पताल में चला सफाई अभियान, 75 ट्रॉली कचरा हटा:मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने की पहल, मरीजों को बदबू-गंदगी से मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीबी अस्पताल में चला सफाई अभियान, 75 ट्रॉली कचरा हटा:मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने की पहल, मरीजों को बदबू-गंदगी से मिली राहत

डीबी अस्पताल में चला सफाई अभियान, 75 ट्रॉली कचरा हटा:मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने की पहल, मरीजों को बदबू-गंदगी से मिली राहत

चूरू : चूरू के डीबी अस्पताल परिसर में स्वच्छता को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया गया। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार के नेतृत्व में हुए इस विशेष सफाई अभियान के तहत अस्पताल से लगभग 75 ट्रॉली कचरा हटाया गया और उसका निपटारा किया गया। यह अभियान सुबह शुरू हुआ और इसमें ट्रोमा वार्ड तथा मॉर्च्युरी के पास जमा सामान्य कचरे को साफ किया गया।

डॉ. पुकार ने बताया कि यह कचरा पिछले साढ़े तीन महीने से अस्पताल परिसर में जमा था। इसके कारण मरीजों और स्थानीय लोगों को लगातार बदबू और गंदगी से परेशानी हो रही थी। परिसर में कचरा जमा होने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा था, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो रही थीं।

प्रिंसिपल ने बताया कि नगरपरिषद के पास वर्तमान में ऐसी कोई उपयुक्त भूमि नहीं है, जहाँ सामान्य कचरे का नियमित रूप से निपटारा किया जा सके। इसी वजह से लंबे समय से अस्पताल परिसर में ही कचरा जमा होता रहा, जिससे स्थिति गंभीर हो गई थी।

डॉ. पुकार ने स्पष्ट किया कि मरीजों के लिए अस्पताल की स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने नगर परिषद और प्रशासन से भी आग्रह किया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर नियमित सफाई और कचरा निपटारे की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62