[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में NH-52 पर 10 लाख की अफीम जब्त:महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़ से खरीदकर हरियाणा ले जा रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में NH-52 पर 10 लाख की अफीम जब्त:महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़ से खरीदकर हरियाणा ले जा रहे थे

चूरू में NH-52 पर 10 लाख की अफीम जब्त:महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़ से खरीदकर हरियाणा ले जा रहे थे

चूरू : चूरू जिले की दूधवाखारा पुलिस ने एनएच-52 पर सिरसला गांव के पास 10 लाख रुपए से अधिक की अफीम जब्त करते हुए एक महिला सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक किलो 30 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक कार भी जब्त की है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 15 हजार रुपए बताई जा रही है।

दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक कार की तलाशी ली गई, जिसमें से अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी कुलदीप, अजय कुमार और अनीता रानी के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चित्तौड़गढ़ से अफीम लेकर हरियाणा जा रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62