[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा सीमेंट फैक्ट्री हादसा : समझौते के बाद खत्म हुआ धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गोठड़ा सीमेंट फैक्ट्री हादसा : समझौते के बाद खत्म हुआ धरना

गोठड़ा सीमेंट फैक्ट्री हादसा : समझौते के बाद खत्म हुआ धरना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : गोठड़ा में सीमेंट प्लांट के गेट के सामने शनिवार सुबह धरने पर बैठे ग्रामीणों का विरोध आखिरकार दूसरे दिन समाप्त हो गया। एलएनटी ऑपरेटर बृजमोहन गुर्जर की मौत के बाद फैक्ट्री प्रबंधन और परिजनों के बीच हुई वार्ता में समझौता हुआ। समझौते के तहत प्रबंधन ने मृतक के परिवार को 11 लाख रुपये मुआवजा देने के साथ-साथ उसकी पत्नी और बच्चों को 18 हजार रुपये मासिक पेंशन देने का निर्णय लिया। परिजनों ने इस समझौते पर सहमति जताते हुए धरना समाप्त कर दिया।

इस बीच, नवलगढ़ जिला अस्पताल के मुर्दाघर से मृतक बृजमोहन गुर्जर का शव परिजनों को सौंपा गया और दोपहर बाद पैतृक गांव परसरामपुरा में अंतिम संस्कार किया गया। धरना स्थल पर सुरेश गुर्जर, मुकेश रणवां, नरेंद्र कड़वाल, किशनलाल गुर्जर, बीरबल गुर्जर, राजेश पूनिया, परसरामपुरा ग्राम पंचायत प्रशासक करणीराम, चंद्रशेखर रावल, किसान नेता कैलाश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62