[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के बागड़ी बजाज मोटर्स में जीएसटी बचत उत्सव कार्यशाला, जीएसटी सुधार के लाभ पर दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना के बागड़ी बजाज मोटर्स में जीएसटी बचत उत्सव कार्यशाला, जीएसटी सुधार के लाभ पर दी जानकारी

सिंघाना के बागड़ी बजाज मोटर्स में जीएसटी बचत उत्सव कार्यशाला, जीएसटी सुधार के लाभ पर दी जानकारी

सिंघाना : सिंघाना के बागड़ी बजाज मोटर्स में जीएसटी बचत उत्सव कार्यशाला का शुभारम्भ व्यवसायियों व ग्रामीणों की उपस्तिथी में चिड़ावा जीएसटी कार्यालय के टैक्स ऑफिसर सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। टैक्स ऑफिसर सत्य प्रकाश ने बताया कि जीएसटी 2.0 22 सितम्बर 2025 को पूरे देश में लागु हो गई है। जिसके फलस्वरूप नई कर संरचना में अब मुख्य रूप से चार के स्थान पर दो कर दरें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रही है। इससे अब कई रोज़मर्रा की चीजें जैसे हेयर ऑयल, शैम्पू, साबुन, टूथपेस्ट, मक्खन, घी, चीज, नमकीन, भुजिया, बर्तन, सिलाई मशीन एवं सौर उर्जा उपकरण सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा उपकरण, सीमेंट, ट्रैक्टर, बायो-पेस्टिसाइड्स, ड्रिप इरिगेशन, खेती मशीनें, हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस, दवाइयां, एसी, टीवी, डिश, वाशिंग मशीन, हाइब्रिड कार, मोटरसाइकिल, ट्रक आदि वस्तुऐ सस्ती उपलब्ध होगी, जिससे आम आदमी को फायदा मिलेगा।

इस अवसर पर टैक्स ऑफिसर सत्य प्रकाश ने बागड़ी बजाज मोटर्स के निदेशक अशोक कुमार बागड़ी का धन्यवाद ज्ञापित किया की उन्होंने अपने ग्राहकों को 22 सितंबर से पहले ली यह सुविधा उपलब्ध कारवाई । कार्यशाला में निदेशक अशोक कुमार बागड़ी ने अतिथियों का स्वागत किया और ग्राहकों को नई दरों का लाभ उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

टैक्स सलाहकार कृष्ण शर्मा व सुनील शर्मा ने नई और पुरानी दरों के तुलनात्मक तालिका से आमजन को मिलने वाले फायदों से अवगत करवाया। कर सहायक मोहित तंवर व पंकज नूनिया ने श्रेणीवार वस्तुओ के बारे में आने वाली समस्याओं और शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने बताया कि विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि कर दरों में कटौती का पूर्ण लाभ आम आदमी को मिलें तथा बाजार में वस्तुएँ सस्ती हो।

देखे वीडियो : 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77