[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में मां दुर्गा के दरबार में भक्तों का तांता:हर दिन नए थीम पर सजावट, विजयादशमी पर होगा प्रतिमा का विसर्जन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में मां दुर्गा के दरबार में भक्तों का तांता:हर दिन नए थीम पर सजावट, विजयादशमी पर होगा प्रतिमा का विसर्जन

सिंघाना में मां दुर्गा के दरबार में भक्तों का तांता:हर दिन नए थीम पर सजावट, विजयादशमी पर होगा प्रतिमा का विसर्जन

सिंघाना : सिंघाना में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर उत्साह है। शिव कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में स्थापित दुर्गा माता का दरबार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर परिसर को सजावट से निखारा गया है। दुर्गा माता की प्रतिमा को पारंपरिक और आधुनिक तत्वों से सजाया गया है। प्रतिदिन माता का श्रृंगार अलग-अलग थीम पर किया जा रहा है।

मंदिर कमेटी के सदस्य सागरमल सैनी ने बताया कि इस साल के महोत्सव में समुदाय की भागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महोत्सव धार्मिक गतिविधियों के साथ समुदाय को एकजुट करने का माध्यम बन रहा है। दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन विजयादशमी के दिन होगा। इस दिन दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77