सरदारशहर में 69वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता:खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ढाणी तेतरवाल का रहा दबदबा
सरदारशहर में 69वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता:खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ढाणी तेतरवाल का रहा दबदबा
सरदारशहर : सरदारशहर के भोजासर में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में ढाणी तेतरवाल के खिलाड़ियों ने शानदार सफलता हासिल की। पीटीआई पवन कुमार स्वामी के नेतृत्व में 11 वर्षीय छात्र-छात्राओं ने फाइनल मुकाबला जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विजय के उपलक्ष्य में गांव के लोगों ने पवन कुमार स्वामी और विजेता खिलाड़ियों का साफा पहनाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर बनवारीलाल, पाला राम, शंकरलाल, मांगीलाल गंडास, बसन्त कुमार, रामकिशन, रजीराम और कुमार राम सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ की भी सक्रिय भागीदारी रही। राकेश पुनिया, राकेश कुमार भांभू, रामनिवास, भागीरथ और सुरेन्द्र कुमार ने समारोह में हिस्सा लिया। कानसिंह और दलीप सिंह बोघोरा विशेष रूप से आए और उन्होंने बच्चों एवं पीटीआई का सम्मान किया। ग्रामीणों ने विजेता खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047868


