बासोतिया की जयंती पर शेखावाटी विरासत पर काव्य अनुष्ठान
बासोतिया की जयंती पर शेखावाटी विरासत पर काव्य अनुष्ठान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : शब्दाक्षर संस्था की ओर से गायत्री शक्तिपीठ में प्रसिद्ध कवि स्व. मुरली मनोहर बासोतिया की जयंती पर “शेखावाटी की विरासत के संरक्षण” विषय पर काव्य अनुष्ठान आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने की और कहा कि बासोतिया ने “वाह भई शेखावाटी” काव्य ग्रंथ से क्षेत्र की हवेलियों, भित्ति चित्रों, खानपान और संस्कृति को अमर किया।
काव्य गोष्ठी में कवि भवानी शंकर सैनी, डॉ. अंबरिश शर्मा, सुरेश कुमार जांगिड़, अनिल जज्बाती, रमाकांत सोनी सहित कई कवियों ने शेखावाटी की विरासत पर कविताएं प्रस्तुत कीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने दूरभाष पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन कवि रमाकांत सोनी ने किया। बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी व छात्र उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1921503


