प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत आज रहेंगे जिले के दौरे पर
जीएसटी बचत उत्सव में करेंगे संवाद, लांबा गांव में करेंगे पीएचसी का लोकार्पण
झुंझुनूं : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत बुधवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि मंत्री गहलोत सुबह 11 बजे एस.एस. मोदी स्कूल रोड नंबर-2 पर आयोजित जीएसटी बचत उत्सव में शामिल होंगे और व्यापारियों से संवाद करेंगे।
इसके बाद वे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 12:45 बजे उनका जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ लंच का कार्यक्रम है।
दोपहर 2 बजे गहलोत लांबा गांव में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे जिले में चल रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण भी करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035768
