मंडावा में सड़क हादसा: खालासी रोड पर कार पलटी, एक की मौत, चार घायल
मंडावा में सड़क हादसा: खालासी रोड पर कार पलटी, एक की मौत, चार घायल
मंडावा : जिले के मंडावा कस्बे में खालासी रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खालासी रोड बाईपास के पास अचानक एक सांड सड़क पर आ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पाटोदा निवासी श्याम सिंह, सरदार सिंह, पवन सिंह, कुलदीप और निक्कू घायल हुए। सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस पायलट धर्मवीर और ईएमटी राजेंद्र ने घायलों को तुरंत मंडावा अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने पवन सिंह को मृत घोषित किया। अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं बीडीके अस्पताल रेफर किया गया, जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक पवन सिंह का शव मोर्चरी में रखवाया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039989


