[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा की नीतियों पर बरसे रफीक मंडेलिया, बोले- “बच्चों से किताब-यूनिफॉर्म छीन रही है सरकार”


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा की नीतियों पर बरसे रफीक मंडेलिया, बोले- “बच्चों से किताब-यूनिफॉर्म छीन रही है सरकार”

भाजपा की नीतियों पर बरसे रफीक मंडेलिया, बोले- “बच्चों से किताब-यूनिफॉर्म छीन रही है सरकार”

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित उस्मानाबाद कॉलोनी में आयोजित “आमजन से रूबरू” कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मंडेलिया ने कहा कि “भाजपा सरकार में बच्चों के पास ना किताब है, ना यूनिफॉर्म, ना स्कूटी, ना स्कूलों में शिक्षक… सिर्फ़ करोड़ों के विज्ञापन, इवेंटबाजी और अधूरी योजनाएं हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने वाली भाजपा सरकार लगातार शिक्षा बजट में कटौती कर रही है। नि:शुल्क यूनिफॉर्म योजना से अब लाखों विद्यार्थियों और बालिकाओं को बाहर कर दिया गया है। “यह गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों पर बोझ डालने जैसा है,” मंडेलिया ने कहा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान का हवाला देते हुए मंडेलिया ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया है, जबकि भाजपा बच्चों की किताबों, यूनिफॉर्म और स्कॉलरशिप पर कैंची चलाकर शिक्षा पर कुठाराघात कर रही है।

कार्यक्रम में पीसीसी सचिव रियाज़त खान, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर धांधू, डॉ. प्यारेलाल दानोदिया, संजय भाटी, शाहरुख खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। निवर्तमान पार्षद शाहरुख खान ने रफीक मंडेलिया और कांग्रेसजनों का सम्मान कर आभार जताया।

Related Articles