[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खरखड़ा में भागवत कथा का शुभारंभ: 251 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खरखड़ा में भागवत कथा का शुभारंभ: 251 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

खरखड़ा में भागवत कथा का शुभारंभ: 251 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : ग्राम खरखड़ा देवरान स्थित चौमुखा भेरूजी मंदिर परिसर में सोमवार को भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यह कथा 22 से 29 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 से सायं 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा वाचक पंडित दिनकर महाराज ने पहले दिन भागवत महात्म्य, गोकर्ण एवं सुकदेव-परीक्षित संवाद की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि करोड़ों पुण्य के बाद ही भागवत कथा सुनने का अवसर मिलता है।

इसके श्रवण से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।कथा आरंभ से पूर्व 251 महिलाओं ने बागेश्वर धाम से मुख्य मार्ग, कीरों का मोहल्ला, बस स्टैंड होते हुए करीब 3 किलोमीटर लंबी भव्य कलश यात्रा निकाली, जो चौमुखा भेरूजी मंदिर कथा स्थल तक पहुंची। डीजे की धुनों पर महिलाएं नाचते-गाते चलीं और जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा को महंत शंभूनाथ महाराज ने बागेश्वर धाम से विदा किया।मुख्य यजमान कृष्ण सेन एवं माया देवी रहे।

इस अवसर पर जय नारायण धेदड़, सुनील धेदड़, बबलू धेदड़, मनीष धेदड़, योगेंद्र, मुकेश गुरुजी, रविंद्र, अभिषेक पुष्कर धेदड़, नेतराम, कृष्ण धेदड़, विकास, हजारीलाल, राकेश, कपिल शर्मा, विनोद देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, कृष्णा देवी, शकुंतला देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62