सेवा पखवाड़ा : भाजपा मंडल मुकुंदगढ़ ने मुक्ति धाम में किया साफ-सफाई कार्य
सेवा पखवाड़ा : भाजपा मंडल मुकुंदगढ़ ने मुक्ति धाम में किया साफ-सफाई कार्य
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुंदगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार सुबह भाजपा मंडल मुकुंदगढ़ के कार्यकर्ताओं ने मुक्ति धाम में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
सफाई अभियान में मंडल महामंत्री महेंद्र कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष सुशील सोनी, मंडल उपाध्यक्ष गुमान गुर्जर, मंडल मंत्री मनोज गोयल, रवि भार्गव, बाबूलाल सैनी एवं अनेक अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा मंडल की ओर से बताया गया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता और सामाजिक सेवा के संदेश को जनता तक पहुंचाने की दिशा में एक छोटा प्रयास है। कार्यकर्ताओं ने धाम परिसर की सफाई के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी साफ-सुथरा बनाने पर जोर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043873


