[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में अष्टोत्तर श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान महायज्ञ संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में अष्टोत्तर श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान महायज्ञ संपन्न

नवलगढ़ में अष्टोत्तर श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान महायज्ञ संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर पितरों के तर्पण और आध्यात्मिक उत्थान के उद्देश्य से कस्बे के शक्तिपीठ महामाया मंदिर परिसर में चल रहा अष्टोत्तर श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान महायज्ञ शुक्रवार को संपन्न हुआ। यह आयोजन सर्व समाज की ओर से पहली बार 108 विद्वान पंडितों के सान्निध्य में हुआ।

वृंदावन के प्रसिद्ध कथा व्यास डॉ. रामकृपाल त्रिपाठी ने प्रतिदिन दोपहर 3:30 से शाम 7:30 बजे तक कथा वाचन कर श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत के दिव्य प्रसंगों का रसपान कराया। उन्होंने पितरों के तर्पण और भागवत महापुराण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

आयोजन का शुभारंभ 13 सितंबर को भव्य कलश यात्रा से हुआ था। आज सुबह 8:15 बजे से पूर्णाहुति व हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद दोपहर 1:15 बजे से विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई। इसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना जताई गई।

कार्यक्रम में संयोजक मुरारीलाल इंदौरिया, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सुरेंद्र फूलवाला, पूर्व वाइस चेयरमैन कैलाश चोटिया, नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार सैनी, एडवोकेट जगदीश वर्मा, सौरभ इंदौरिया, महेश मिश्रा, अशोक पारीक, धीरेंद्र पारीक, मुरलीमनोहर चोबदार, सूर्यप्रकाश चोटिया, डॉ. नवलकिशोर सैनी, अशोक सैनी, बनवारीलाल सैनी, सुनील सैनी, प्रमोद सैनी, अखिलेश शर्मा, सुरेश सोनी, मनीष मीणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व समाजजन मौजूद रहे।

Related Articles