मुकुंदगढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा
मुकुंदगढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुंदगढ़ : नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मुकुंदगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में आरोपी जितेंद्र स्वामी (22) निवासी वार्ड नं. 12 मुकुंदगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर थानाधिकारी ताराचंद व टीम ने यह कार्रवाई की।
पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी को गिरफ्तार कर पीसी रिमांड पर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040138


