[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियासर में कार-ट्रक भिड़ंत, पैदल महिला की मौत मामला:गुस्साए ग्रामीणों ने 3 घंटे मेगा-हाईवे जाम किया, सुरक्षा की रखी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

हरियासर में कार-ट्रक भिड़ंत, पैदल महिला की मौत मामला:गुस्साए ग्रामीणों ने 3 घंटे मेगा-हाईवे जाम किया, सुरक्षा की रखी मांग

हरियासर में कार-ट्रक भिड़ंत, पैदल महिला की मौत मामला:गुस्साए ग्रामीणों ने 3 घंटे मेगा-हाईवे जाम किया, सुरक्षा की रखी मांग

सरदारशहर : सरदारशहर के हरियासर धड़सोतान के पास 17 सितंबर को हुए भीषण सड़क हादसे में कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में पैदल चल रही हरियासर धड़सोतान निवासी 50 वर्षीय महिला सुशीला देवी पत्नी कृपाल सिंह राठौड़ और कार चालक की मौत हो गई। वहीं दो पुलिसकर्मियों समेत सात लोग घायल हुए हैं। रामदेवरा यात्रा के दौरान हुई इस घटना में कार पलट गई, जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर घायल हो गई। घायल सुशीला देवी ने रतनगढ़ के पास इलाज के दौरान 18 सितम्बर को दम तोड़ दिया।

महिला की मौत के बाद आज शाम 4 बजे गुस्साए ग्रामीणों ने मेगा-हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटनास्थल के एक किलोमीटर के दायरे में दोनों ओर रेलिंग लगाने और चार स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। इसके साथ ही, मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी मांग उठाई गई। जाम के कारण मेगा-हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से समझाइश की।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मेगा-हाईवे जाम कर दिया
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मेगा-हाईवे जाम कर दिया

सदर तहसीलदार रतनलाल मीणा और नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक ने ग्रामीणों से बातचीत कर आश्वासन दिया।अधिकारियों ने ग्रामीणों को दुर्घटनास्थल के आसपास शीघ्र ही रेलिंग और ब्रेकर लगाने के साथ मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया भी शुरू करने के लिए आश्वासित किया। आश्वासनों के बाद ग्रामीण शांत हुए और लगभग तीन घंटे बाद जाम हटाया गया। थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि 17 सितंबर को एएसआई गुमानाराम, कांस्टेबल महीराम और एक नाबालिग लड़की समेत अन्य लोग रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। कार में महेश उर्फ रमेश नायक, सुनील कुमार और कशिश (पत्नी सुनील कुमार, निवासी करणपुर, गंगानगर) भी सवार थे। हरियासर धड़सोतान के पास कार एक ट्रक से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। विरोध प्रदर्शन में मोहनसिंह, प्रदीपसिंह, अनवर, दलीप, असलम खान, मुकेश कुमार, जितेंद्रसिंह, सुरेश कुमार, विरेंद्रसिंह, महिपालसिंह, लोकेद्रसिंह, बजरंगसिंह, पवन और पिंटूसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22