[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में अस्पताल में भर्ती युवती से मारपीट, बेड पर पीटा, बाल खींचे, कैनूला भी निकाल दिया; पैसों के विवाद को लेकर हुआ झगड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में अस्पताल में भर्ती युवती से मारपीट, बेड पर पीटा, बाल खींचे, कैनूला भी निकाल दिया; पैसों के विवाद को लेकर हुआ झगड़ा

चूरू में अस्पताल में भर्ती युवती से मारपीट, बेड पर पीटा, बाल खींचे, कैनूला भी निकाल दिया; पैसों के विवाद को लेकर हुआ झगड़ा

चूरू : चूरू में अस्पताल में भर्ती युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। पैसों के विवाद को लेकर हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया। महिला ने युवती को थप्पड़ भी जड़ दिए। मामला जिले के सरदारशहर उपजिला अस्पताल में रविवार 14 सितंबर का है। घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कार्फ बांध कर आई महिला पहले पैसों के विवाद को लेकर झगड़ा करती है। इसके बाद महिला ने युवती को थप्पड़ जड़ दिया और मारपीट करने लग गई। पास मौजूद लोगों ने दोनों का बीच-बचाव किया।

डेंगू के इलाज के लिए भर्ती थी युवती

मामले को लेकर वार्ड 19 के विशाल मीणा ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। विशाल मीणा ने बताया- उसकी बहन खुशी मीणा (23) को डेंगू हो गया था। रविवार को उसे इलाज के लिए राजकीय उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया था। खुशी का इलाज चल रहा था।

विशाल ने बताया- खुशी और कमला सारण का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सवेरे कमला सारण ने खुशी को फोन किया। विशाल ने कमला को खुशी की तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी।

बेड़ पर पीटा, कैनूला भी निकाल दी

दोपहर करीब 1 बजे, कमला सारण एक अन्य व्यक्ति के साथ अस्पताल पहुंची और इलाजरत खुशी मीणा के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कमला ने खुशी को बेड पर ही पीटा, बाल खींचे और उसके हाथ में लगी कैनूला भी निकाल दी।

विशाल मीणा और अन्य मरीजों व तीमारदारों ने बीच-बचाव कर खुशी और कमला को छुड़वाया। हमले के दौरान खुशी बेहोश हो गई। अस्पताल में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

मामला दर्ज, डीएसपी कर रहे जांच

पुलिस थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि विशाल मीणा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कमला सारण के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सरदारशहर डीएसपी सत्यनारायण गोदारा इस मामले की जांच कर रहे हैं।

पहले देखें मामले से जुड़े 4 फोटोज

महिला हॉस्पिटल में आई और पैसों के विवाद को लेकर झगड़ा करने लगी।
महिला हॉस्पिटल में आई और पैसों के विवाद को लेकर झगड़ा करने लगी।
कमला ने खुशी का हाथ मोड़ कर धक्का दिया।
कमला ने खुशी का हाथ मोड़ कर धक्का दिया।
विवाद हाथा-पाई में तब्दील हो गया।
विवाद हाथा-पाई में तब्दील हो गया।
झगड़ा बढ़ता देख आस-पास मौजूद लोगों ने दोनों का बीच-बचाव किया।
झगड़ा बढ़ता देख आस-पास मौजूद लोगों ने दोनों का बीच-बचाव किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22