[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में ट्रक से बैटरी चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:स्कूटी भी की बरामद, 1 बदमाश पहले ही हो चुका अरेस्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में ट्रक से बैटरी चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:स्कूटी भी की बरामद, 1 बदमाश पहले ही हो चुका अरेस्ट

झुंझुनूं में ट्रक से बैटरी चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:स्कूटी भी की बरामद, 1 बदमाश पहले ही हो चुका अरेस्ट

झुंझुनूं : झुंझुनूं में ट्रक से बैटरी चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बैटरी और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में की गई।

CCTV और मुखबिरों से मिली लीड

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले नामजद आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद बाकी दो आरोपियों की तलाश शुरू हुई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया।

लगातार दबिश देने के बाद पुलिस ने महेन्द्र कुमार पुत्र बनवारीलाल, निवासी सूर्यविहार, झुंझुनूं और नरेन्द्र कुमार पुत्र बिरजु सिंह, निवासी कुलोद खुर्द को कस्बा झुंझुनूं से गिरफ्तार किया। पुलिस ने महेन्द्र के पास से चोरी की गई बैटरी और नरेन्द्र के पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की।

यह था मामला

यह घटना 19 दिसंबर 2024 की है, जब परिवादी विजेंद्र ने अपने कंटेनर को झुंझुनूं के मान नगर में बाजिया अस्पताल के सामने खड़ा किया था। इसी दौरान तीनों आरोपी: नरेन्द्र, अनिल कुमार और महेन्द्र ने मिलकर गाड़ी से दो बैटरियां चुरा लीं और स्कूटी से फरार हो गए। वाहन चालक विजेंद्र ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। इसके बाद उसने थाना कोतवाली में मामला दर्ज करवाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22