[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएसआईआर-सीरी में राजभाषा पखवाड़े का समापन:वार्षिक प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान किया, ‘राजभाषा संदर्शिका’ का नया अंक जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सीएसआईआर-सीरी में राजभाषा पखवाड़े का समापन:वार्षिक प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान किया, ‘राजभाषा संदर्शिका’ का नया अंक जारी

सीएसआईआर-सीरी में राजभाषा पखवाड़े का समापन:वार्षिक प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान किया, 'राजभाषा संदर्शिका' का नया अंक जारी

पिलानी : सीएसआईआर-केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीरी), पिलानी में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़ा 2025 का समापन समारोह हुआ। इस मौके पर संस्थान में राजभाषा को बढ़ावा देने पर बल दिया। वर्षभर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।

“राजभाषा संदर्शिका 2025-26” का विमोचन

संस्थान के निदेशक पीसी पंचारिया ने राजभाषा प्रकोष्ठ की वार्षिक पत्रिका “राजभाषा संदर्शिका 2025-26” का विमोचन किया। इस पत्रिका में सीएसआईआर की राजभाषा गतिविधियों का विवरण दिया गया है। साथ ही हिंदी के बेहतर उपयोग के लिए विभिन्न अनुभागों को भी सम्मानित किया गया।

इस साल की राजभाषा चल वैजयंती प्रशासनिक वर्ग में वित्त एवं लेखा अनुभाग को, तकनीकी वर्ग में ज्ञान संसाधन केंद्र को और वैज्ञानिक वर्ग में परियोजना प्रबंधन एवं मूल्यांकन समूह को दी गई। मुख्य वैज्ञानिक एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष सुचंदन पाल ने वर्षभर हुई हिंदी गतिविधियों की जानकारी दी।

वरिष्ठ हिंदी अधिकारी रमेश बौरा ने कार्यक्रम का संचालन किया और हिंदी दिवस के महत्व व उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर जानकारी दी।

हिंदी का अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया

संस्थान निदेशक पीसी पंचारिया ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कर्मचारियों को दैनिक कामकाज में हिंदी का अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। पंचारिया ने कहा कि भाषा अभिव्यक्ति का माध्यम है और इसका प्रयोग बिना किसी संकोच के करना चाहिए। उन्होंने संस्थान के बहुभाषी परिवेश का जिक्र करते हुए हिंदी सीखने-सिखाने में सहयोग करने को कहा।

अंत में, प्रशासन नियंत्रक मधुरंजन पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने गृहमंत्री के हिंदी दिवस संदेश के बारे में बताया। आयोजन की सफलता के लिए निदेशक, आयोजन समिति, निर्णायकों तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22