[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलाखरी में बिजली डीपी चोरी का प्रयास:खंभे पर लटकती हुई छोड़कर भागे चोर, गांव की बिजली गुल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

कलाखरी में बिजली डीपी चोरी का प्रयास:खंभे पर लटकती हुई छोड़कर भागे चोर, गांव की बिजली गुल

कलाखरी में बिजली डीपी चोरी का प्रयास:खंभे पर लटकती हुई छोड़कर भागे चोर, गांव की बिजली गुल

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के कलाखरी गांव में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने बिजली की डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर) चोरी करने का प्रयास किया। वारदात में असफल रहने पर चोर डीपी को बिजली के खंभे पर लटकाकर फरार हो गए, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

ग्रामीण योगेश कुमार ने बताया कि रात में अचानक गांव की बिजली गुल हो गई थी। सुबह जब ग्रामीण वार्ड चार में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगाई गई डीपी खंभे पर अधर में लटकी हुई है।घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई।

सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि चोर रात को डीपी चोरी करने में सफल नहीं हो पाए थे।बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डीपी में तेल और तांबे की कॉइल होती है, जिसे चोर महंगे दामों पर बेच देते हैं।

चोरों ने पास के खेत में लगी पशु रक्षक तार जाली को भी काट दिया था और खंभे को गिराने का प्रयास किया था, लेकिन डीपी को खंभे से लटकता छोड़कर भाग गए।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की डीपी चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों को अक्सर अंधेरे में रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22