शब्दाक्षर राजस्थान इकाई की नई कार्यकारिणी गठित
सुरेश कुमार जांगिड बने प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. दयाशंकर जांगिड राष्ट्रीय संरक्षक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : ‘‘शब्दाक्षर’’ राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था की राजस्थान प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने वरिष्ठ चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ. दयाशंकर जांगिड को राष्ट्रीय संरक्षक व सलाहकार मनोनीत किया है। पूर्व में डॉ. जांगिड प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।
उनकी अनुशंसा पर प्रसिद्ध कवि एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश कुमार जांगिड को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साहित्य व संगीत के क्षेत्र में सक्रिय जांगिड दूरदर्शन व आकाशवाणी पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर चुके हैं। सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
कार्यकारिणी के विस्तार में : प्रदेश उपाध्यक्ष : डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा (चिड़ावा), प्रदेश सचिव : मुकेश मारवाड़ी (दुर्जनपुरा), प्रदेश संगठन मंत्री : मुरली मनोहर चोबदार, प्रदेश मीडिया प्रभारी : पंकज शाह, प्रदेश अर्थ मंत्री : अनिल बिरोलिया, प्रदेश साहित्य मंत्री : उषा मानसिंहका
प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद सुरेश कुमार जांगिड ने कहा कि वे राजस्थान में साहित्य और कविता के उत्थान के लिए कार्य करेंगे तथा युवाओं को इस अभियान से जोड़कर प्रदेश में नई इकाइयों की स्थापना करेंगे। जिला अध्यक्ष रमाकांत सोनी और प्रखंड अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।