[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जिला कलेक्टर ने दिए शिविरों को सफल बनाने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जिला कलेक्टर ने दिए शिविरों को सफल बनाने के निर्देश

साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जिला कलेक्टर ने दिए शिविरों को सफल बनाने के निर्देश

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहर चलो अभियान के शिविरों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर गर्ग ने सभी कर्मचारियों को शिविरों में समय पर पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविरों का लगातार निरीक्षण करने और वहां की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने पौधारोपण के उत्कृष्ट कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों को शाबाशी दी और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास को और गति दी जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के भी निर्देश दिए।

डॉ. गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व उपखंड अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि शिविरों की व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर लोगों को अधिकतम लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम अजय कुमार आर्य, उपखंड अधिकारी झुंझुनूं कौशल्या बिश्नोई, एसीईएम सुप्रिया कालेर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles