नीमकाथाना में अभिभाषक संघ का कार्य बहिष्कार:सीकर संभाग बहाली की मांग, एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना और विरोध प्रदर्शन
नीमकाथाना में अभिभाषक संघ का कार्य बहिष्कार:सीकर संभाग बहाली की मांग, एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना और विरोध प्रदर्शन
नीमकाथाना : नीमकाथाना के अभिभाषक संघ ने जिला और सीकर संभाग की बहाली की मांग को लेकर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और विरोध प्रदर्शन किया। बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने 28 दिसंबर को जिला और संभाग को समाप्त करने का आदेश जारी किया था। तब से अभिभाषक संघ लगातार आंदोलन कर रहा है। यादव ने कहा कि जनभावनाओं को देखते हुए सरकार को जिला और संभाग को पुनः बहाल करना चाहिए।
बार संघ हर महीने की 1 और 16 तारीख को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करता है। यादव ने स्पष्ट किया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। इस मामले को हाई कोर्ट में भी चुनौती दी गई है। वकील आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन को और तेज करने की योजना बना रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041085


