[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पालिका में विकास कार्यों के टेंडर को लेकर विवाद:चेयरमैन और पार्षदों ने प्रशासन को दी चेतावनी, EO बोले-अनियमितताएं मिली तो रद्द होंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पालिका में विकास कार्यों के टेंडर को लेकर विवाद:चेयरमैन और पार्षदों ने प्रशासन को दी चेतावनी, EO बोले-अनियमितताएं मिली तो रद्द होंगे

पालिका में विकास कार्यों के टेंडर को लेकर विवाद:चेयरमैन और पार्षदों ने प्रशासन को दी चेतावनी, EO बोले-अनियमितताएं मिली तो रद्द होंगे

पिलानी : पिलानी की विद्या विहार नगरपालिका में विकास कार्यों के टेंडर को लेकर विवाद सामने आया है। पालिकाध्यक्ष और पार्षदों ने कार्यवाहक ईओ अनिषा बिजारणिया के सामने विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा। पालिकाध्यक्ष कमलेश रोहिताश्व रणवा ने बताया कि जुलाई 2025 में पार्षदों की सिफारिश पर विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की मंजूरी मिली थी। इसके बाद ऑफलाइन और ऑनलाइन निविदाएं जारी की गईं। कुछ कार्य शुरू हो चुके हैं और कुछ अभी शुरू होने बाकी हैं।

नगरपालिका के 25 में से 19 पार्षद टेंडर रद्द करने के खिलाफ हैं। पार्षदों का आरोप है कि 2-3 पार्षदों के कहने पर ईओ कार्यादेश रद्द कर रही हैं। पार्षदों ने कहा कि ईओ अकेली निविदा रद्द करने की अधिकारी नहीं हैं। प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार नगरपालिका अध्यक्ष के पास भी हैं। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि अगर टेंडर रद्द किए गए तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि इससे वार्डों का विकास प्रभावित होगा।

राजनीतिक दबाव की बात गलत है। एक कमेटी बनाई जाएगी जो सभी कार्यादेशों की जांच करेगी। केवल उन्हीं टेंडर को रोका जाएगा जिनमें अनियमितताएं पाई जाएंगी। – बिजारणिया कार्यवाहक ईओ 

Related Articles