रींगस थाने से गमगीन माहौल में हेड कांस्टेबल लालचंद को दी गई अंतिम विदाई
रींगस थाने से गमगीन माहौल में हेड कांस्टेबल लालचंद को दी गई अंतिम विदाई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
सीकर : रींगस पुलिस थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल लालचंद का बीमारी के चलते जयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। देर रात उनकी पार्थिव देह रींगस उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में लाई गई, जहां पोस्टमार्टम के बाद थाने लाया गया। थाने परिसर में थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में साथी पुलिसकर्मियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर लालचंद को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पूरे थाने का माहौल गमगीन हो गया। फूल मालाओं से सजे वाहन में उनकी पार्थिव देह को पैतृक गांव सीलपुर के लिए रवाना किया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041433


