उदयपुरवाटी कॉलेज में 24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण:छात्राओं को सिखाई कराटे और किक मारने की तकनीक, प्रमाण पत्र बांटे
उदयपुरवाटी कॉलेज में 24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण:छात्राओं को सिखाई कराटे और किक मारने की तकनीक, प्रमाण पत्र बांटे
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के सरकारी महाविद्यालय के लक्ष्मीबाई केंद्र में 24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान सरकार के निर्देश पर यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सिखाई गईं। इनमें पंच मारना, किक मारना, ब्लॉक चित और कराटे शामिल थे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मरक्षा कौशल, दक्षता और नेतृत्व क्षमता विकसित करना था।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बालिकाओं और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। कार्यक्रम में सहायक लेखाधिकारी पंकज महारानियां, डॉ. रामपाल सिंह, प्रियंका सैनी, रंजना गुर्जर, पायल सैनी और सारिका सैनी ने अपने विचार रखे। प्राचार्य गोकुलचंद सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। समापन पर सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045236

