जनसुनवाई में पहुंचे पीसीसी चीफ ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों की कार्यशैली पर हुए नाराज
विकास कार्यों में रोड़ा न बनें अधिकारी, वन विभाग बिना कारण क्यों रुकवा रहा सड़क निर्माण : डोटासरा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : पीसीसी चीफ व स्थानीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा गुरुवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे तथा आमजन की समस्याओं को सुना। स्थानीय पंचायत समिति परिसर में आमजन की समस्याएं सुनते हुए विधायक डोटासरा ने कई मामलों में स्थानीय अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चलती जनसुनवाई के दौरान ही संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की।
पंचायत समिति परिसर में करीब 35 लाख रुपए की लागत से बने राजीविका भवन व विधायक जनसुनवाई केंद्र का लोकार्पण किया ओर जनसुनवाई की । इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गोविंदसिंह डोटासरा ने आमजन की करीब 100 शिकायतों पर सुनाई करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान गोविंदसिंह डोटासरा ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन शहरों के संग व गांवों के संग अभियान को लेकर कहां की इस अभियान से जनता को लाभ मिलने वाला नहीं है। बल्कि आगामी पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर लोगों की नाराज़गी दुर करने का असफल प्रयास है। डोटासरा ने कहा कि हमारी सरकार समय अभियान के दौरान पट्टों व आवंटन में छुट दी गई थी। डोटासरा ने कहा कि बठोठ गांव में एनएचएम भवन निर्माण में घटिया सामाग्री की शिकायत मिली है जिसको लेकर उपखंड अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
लोकार्पण के दौरान पंचायत समिति प्रधान मदन सेवदा, पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी, पालिका उपाध्यक्ष बनवारी लाल पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043742


